MP ऑनलाइन, CSC और कियोस्क दुकानों के लिए

आपकी ऑनलाइन दुकान का पूरा काम — एक जगह

ग्राहक घर से दस्तावेज़ भेजें, जानकारी अपने आप पढ़ी जाए, फॉर्म में एक क्लिक में कॉपी हो — पुराने ग्राहक लौटें और हर महीने पता रहे कितना कमाया।

पूरा हिंदी मेंकुछ इंस्टॉल नहींकंप्यूटर और फ़ोन पर

#24 · छात्रवृत्ति आवेदन

दस्तावेज़ मिले

आधार QR से पढ़ा गया

नामPRIYA SHARMAहिं: प्रिया शर्माकॉपी
पिता का नामRAJESH SHARMAकॉपी
जन्म तिथि15/08/2004कॉपी
आधारXXXX XXXX 0525कॉपी
12वीं प्रतिशत82.40कॉपी

⚠ नाम की स्पेलिंग अलग है: 10वीं की अंकसूची में “PRIYA SHARMAA”

8 नवीनीकरण बाकी
टोकन 14 चालू
मुनाफा ₹18,400

क्या आपकी दुकान में भी ऐसा होता है?

एक दस्तावेज़ कम होने पर ग्राहक बार-बार आते हैं

धुंधली WhatsApp फोटो से हर फॉर्म में जानकारी दोबारा टाइप करनी पड़ती है

फोटो का साइज़ और KB ठीक करने में हर बार समय जाता है

आधार और अंकसूची में नाम अलग होने से फॉर्म रिजेक्ट होते हैं

पुराने ग्राहक अगले साल का नवीनीकरण किसी और दुकान से करवा लेते हैं

महीने के आखिर में पता नहीं चलता असली कमाई कितनी हुई

SahiDukan इन सबका हल एक जगह देता है।

कम मेहनत

फॉर्म भरने का समय आधा

घर से दस्तावेज़

WhatsApp पर लिंक भेजें — ग्राहक फ़ोन से आधार, अंकसूची, फोटो भेजें। बार-बार दुकान आने की ज़रूरत नहीं।

जानकारी अपने आप पढ़ी जाए

आधार QR, पैन, समग्र और बोर्ड अंकसूची से नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, प्रतिशत अपने आप।

एक-एक करके कॉपी

पोर्टल के बगल में छोटी विंडो — हर जानकारी क्रम से कॉपी। नाम या तारीख अलग हो तो पहले ही चेतावनी।

फोटो और हस्ताक्षर

परीक्षा के हिसाब से सही पिक्सल और KB, नाम-तारीख वाली फोटो, पासपोर्ट फोटो शीट प्रिंट।

PDF टूल

कई PDF और फोटो जोड़कर एक PDF, और PDF को तय KB से छोटा करें।

हिंदी नाम

अंग्रेज़ी में लिखा नाम और पता हिंदी में — एक क्लिक में कॉपी।

परीक्षा कैलकुलेटर

किसी तारीख पर उम्र और आयु सीमा, CGPA से प्रतिशत, अंकों से प्रतिशत।

काम की सूची

नया, दस्तावेज़ बाकी, चालू, पूरा — स्टाफ को काम दें, कोई काम न छूटे।

ज़्यादा ग्राहक

पुराने ग्राहक लौटें, नए जुड़ें

आपकी अपनी वेबसाइट

सेवाएं, फीस, ज़रूरी दस्तावेज़, सूचनाएं और अंतिम तिथि — अपने नाम के पते पर, काउंटर QR पोस्टर के साथ।

नवीनीकरण की याद

छात्रवृत्ति जैसे सालाना काम का समय आने पर ग्राहकों की सूची — एक टैप में WhatsApp।

किसे बताएं?

नया फॉर्म आया? 12वीं पास 2026, वर्ग, उम्र या पुरानी सेवा से ग्राहक छांटें और मैसेज भेजें।

WhatsApp स्टेटस पोस्टर

सूचना से स्टेटस और ग्रुप के लिए फोटो — दुकान का नाम, अंतिम तिथि और QR के साथ।

Google रिव्यू

काम पूरा होते ही ग्राहक से रिव्यू मांगें — अच्छे रिव्यू से नए ग्राहक आते हैं।

टोकन लाइन

भीड़ वाले दिन ग्राहक QR से टोकन लें, फ़ोन पर अपनी बारी देखें, दुकान में TV पर नंबर।

फ़ोन से प्रिंट

ग्राहक फाइल भेजें, कॉपी और कलर चुनें — आप प्रिंट करें और पैसे लें।

रेट कार्ड

आपकी सेवाओं और फीस की A4 हिंदी लिस्ट — दीवार पर लगाने के लिए।

पैसों का पूरा हिसाब

पता रहे कितना कमाया

नकद, UPI और बकाया

हर काम का UPI QR, नकद-UPI एक जगह, और किसके पैसे बाकी हैं उसकी सूची।

रसीद और दिन का हिसाब

ग्राहक को रसीद का लिंक, और रोज़ का हिसाब प्रिंट।

खर्च और मुनाफा

किराया, बिजली, पेपर लिखें — सरकारी फीस घटाकर असली मुनाफा।

मासिक रिपोर्ट

एक पेज में महीने का हिसाब, मुख्य काम और पिछले महीने से तुलना।

कैसे काम करता है

1

लिंक भेजें

सेवा चुनें — WhatsApp पर दस्तावेज़ों की सूची और लिंक तैयार।

2

ग्राहक भेजे

ग्राहक घर से फोटो भेजे। काम आपकी सूची में आ जाता है।

3

पढ़ें, कॉपी करें

जानकारी अपने आप पढ़ी जाती है — पोर्टल में कॉपी करें।

4

पैसे लें, याद रखें

UPI/नकद लें, रसीद भेजें — अगले साल ग्राहक को याद दिलाएं।

असली दुकान का पेज खोलकर देखें

आपके ग्राहक यही देखेंगे — सेवाएं, फीस, ज़रूरी दस्तावेज़, सूचनाएं, काम की स्थिति और घर से दस्तावेज़ भेजने का बटन।

डेमो दुकान खोलें

आधार सुरक्षित

एन्क्रिप्ट, छिपा हुआ, हर बार देखने का रिकॉर्ड।

अपने आप डिलीट

ग्राहक न कहे तो दस्तावेज़ 30 दिन बाद हट जाते हैं।

आपका डेटा, सिर्फ आपका

हर दुकान का डेटा अलग — सिर्फ उसका स्टाफ देख सकता है।

हिंदी में मदद

सेटअप से लेकर रोज़ के काम तक, फ़ोन और WhatsApp पर।

आसान मासिक प्लान

शुरुआती दुकानों के लिए खास कीमत — अभी का ऑफर पूछें।

Starter

एक काउंटर वाली दुकान

  • दुकान की वेबसाइट और QR पोस्टर
  • दस्तावेज़ लिंक और काम की सूची
  • प्रिंट, पेमेंट और बकाया
  • फोटो, PDF, हिंदी और कैलकुलेटर टूल
  • 1 स्टाफ लॉगिन
कीमत पूछें

Pro

सबसे लोकप्रिय

स्टाफ वाली व्यस्त दुकान

  • Starter की सारी सुविधाएं
  • दस्तावेज़ अपने आप पढ़ना और गलती की चेतावनी
  • रिमाइंडर, "किसे बताएं?" और स्टेटस पोस्टर
  • टोकन लाइन और TV डिस्प्ले
  • खर्च, मुनाफा और मासिक रिपोर्ट
  • 5 स्टाफ लॉगिन तक
कीमत पूछें

Business

कई काउंटर या सेंटर

  • Pro की सारी सुविधाएं
  • असीमित स्टाफ
  • सेटअप में मदद
  • अपना डोमेन नामजल्द आ रहा
  • WhatsApp ऑटोमेशनजल्द आ रहा
कीमत पूछें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

›क्या यह कोई सरकारी वेबसाइट है?

नहीं। यह दुकानों के लिए एक अलग सॉफ्टवेयर है। फॉर्म आप पहले की तरह सरकारी पोर्टल पर ही भरते हैं — यह बस आपका काम तेज़ और आसान करता है।

›ग्राहकों का आधार सुरक्षित रहेगा?

आधार नंबर एन्क्रिप्ट होकर रहता है, छिपा हुआ दिखता है और हर बार देखने का रिकॉर्ड रहता है। दस्तावेज़ 30 दिन बाद अपने आप हट जाते हैं।

›कुछ इंस्टॉल करना होगा?

नहीं। दुकान के कंप्यूटर और मोबाइल पर ब्राउज़र में चलता है। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में।

›शुरू करने में कितना समय लगेगा?

उसी दिन। हम आपकी सेवाओं और फीस के साथ दुकान का पेज तैयार करके देते हैं।

अपनी दुकान पर चलता हुआ देखें

अपना नंबर छोड़ें — हम फ़ोन करके मुफ़्त डेमो देंगे। आपकी सेवाओं और फीस के साथ दुकान का पेज उसी दिन तैयार कर सकते हैं।